{"_id":"5c445dfcbdec2273896346ce","slug":"baghpat-two-parties-fight-over-minor-mutual-dispute-one-injured-including-an-advocate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मामूली विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़े, अधिवक्ता समेत दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: मामूली विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़े, अधिवक्ता समेत दो युवक घायल
Sun, 20 Jan 2019 05:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 20 Jan 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
यूपी के बागपत में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़े में अधिवक्ता समेत दो युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
सरूरपुर गांव निवासी प्रवेश नैन पुत्र रणसिंह अधिवक्ता है। उनका अपने पड़ौसी सुमित से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। जिसमें अधिवक्ता प्रवेश नैन व दूसरे पक्ष के गौरव पुत्र सत्यवीर निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद घायल हो गए।

Trending Videos
गौरव सरूरपुर गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था। उसका मामा दिल्ली पुलिस में सिपाही है। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/