{"_id":"60535f5d8ebc3e8c965c0ce1","slug":"baghpat-the-center-administrator-will-have-to-fill-the-form-during-the-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत : केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के दौरान भरना होगा प्रपत्र, निरीक्षणकर्ता को 32 बिंदुओं पर देनी होगी सूचना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के दौरान भरना होगा प्रपत्र, निरीक्षणकर्ता को 32 बिंदुओं पर देनी होगी सूचना
Thu, 18 Mar 2021 07:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जिला स्तर पर 24 अप्रैल से शुरू हो रही परिषदीय परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दस्तों का गठन होगा। केंद्र व्यवस्थापक 32 बिंदुओं का प्रपत्र भरेंगे और निरीक्षण के दौरान निरीक्षक को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा होने के बाद प्रपत्र की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। प्रशासन ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को वाइस रिकोर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान सचल दस्ते केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों को प्रपत्र निरीक्षण कर्ता को उपलब्ध कराना होगा। इस प्रपत्र में केंद्र का नाम, छात्र-छात्राओं की संख्या, केंद्र पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था, छात्रों का परिचित कक्ष निरीक्षक तो नहीं है, बाहर से आने वाले छात्रों व शिक्षकों के नाम व हस्ताक्षर, देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों का विवरण, कैमरों की स्थिति, परीक्षा के व्यय का दैनिक ब्योरा सहित 32 बिंदुओं का प्रपत्र भरना होगा।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों को 32 बिंदुओं पर सूचना भरकर निरीक्षण कर्ता को उपलब्ध कराना होगा। परीक्षा होने पर प्रपत्र की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं।