फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: The center administrator will have to fill the form during the examination

बागपत : केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के दौरान भरना होगा प्रपत्र, निरीक्षणकर्ता को 32 बिंदुओं पर देनी होगी सूचना 

Thu, 18 Mar 2021 07:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: The center administrator will have to fill the form during the examination
सांकेतिक तस्वीर

बागपत  जिला स्तर पर 24 अप्रैल से शुरू हो रही परिषदीय परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दस्तों का गठन होगा। केंद्र व्यवस्थापक 32 बिंदुओं का प्रपत्र भरेंगे और निरीक्षण के दौरान निरीक्षक को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा होने के बाद प्रपत्र की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। प्रशासन ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को वाइस रिकोर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सचल दस्ते केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों को प्रपत्र निरीक्षण कर्ता को उपलब्ध कराना होगा। इस प्रपत्र में केंद्र का नाम, छात्र-छात्राओं की संख्या, केंद्र पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था, छात्रों का परिचित कक्ष निरीक्षक तो नहीं है, बाहर से आने वाले छात्रों व शिक्षकों के नाम व हस्ताक्षर, देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों का विवरण, कैमरों की स्थिति, परीक्षा के व्यय का दैनिक ब्योरा सहित 32 बिंदुओं का प्रपत्र भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापकों को 32 बिंदुओं पर सूचना भरकर निरीक्षण कर्ता को उपलब्ध कराना होगा। परीक्षा होने पर प्रपत्र की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed