फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: tank operator murder under suspicious circumstances, dead body found hanging

बागपत: टंकी ऑपरेटर के पिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 03 Jan 2022 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jan 2022 11:45 AM IST
सार

पिता की अज्ञात लोगों द्वारा फांसी लगाकर हत्या करने की आशंका जताते हुए मृतक के बेटे ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Baghpat:  tank operator murder under suspicious circumstances, dead body found hanging
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में टंकी ऑपरेटर के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टंकी ऑपरेटर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शाहपुर बाणगंगा गांव की पेयजल टंकी में ग्राम पंचायत की ओर से अजय पुत्र राजवीर सिंह ऑपरेटर पद पर नियुक्त है। रात्रि में टंकी की देख-रेख के लिए उसके पिता राजवीर सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र नत्थू राणा टंकी पर सोते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में मोदी की रैली : नब्ज पर रखा हाथ, सेट किया चुनावी एजेंडा, विकास और ध्रुवीकरण चलेगा साथ-साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रविवार रात्रि भी वह घर से करीब 9 बजे खाना खाकर टंकी पर सोने के लिए गए थे। सुबह जब गांव में टंकी से पानी गांव में नही पहुंचा, तो उनका पुत्र अजय टंकी स्थल पर पहुचा। जहां पर उसे उसके पिता राजवीर सिंह  कमरे में चार पाई पर मृत अवस्था पड़े मिले। 


उसने देखा तो उनकी गर्दन पर गहरा रस्सी का निशान था उसने अपने पिता की अज्ञात लोगों द्वारा फांसी लगाकर हत्या करने की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। 

बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिवार की महिलाएं भी वहां पहुंच गईं, जिनका रोते-रोते बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए छानबीन शरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed