{"_id":"63fc929a92cc8e657a0266c5","slug":"baghpat-student-went-to-water-the-field-died-after-coming-in-contact-with-a-broken-power-line-wire-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: खेत मे सिंचाई को गए छात्र की टूटे पड़े विद्युत लाइन के तार की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: खेत मे सिंचाई को गए छात्र की टूटे पड़े विद्युत लाइन के तार की चपेट में आने से मौत
Mon, 27 Feb 2023 04:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:53 PM IST
सार
बागपत जनपद के खेकड़ा में खेत में सिंचाई के लिए गए छात्र की सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई। यहां खेत में टूट पड़े विद्युत लाइन के तार की चपेट में छात्र आ गया। करंट लगने से उसने तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा में खेत में सिंचाई के लिए गए छात्र की टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।
विज्ञापन
खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला निवासी किसान नरेंद्र सिंह के खेकड़ा में पाठशाला रोड पर काशीराम कॉलोनी के समीप खेत है। किसान का अविवाहित पुत्र शुभम धामा 21 बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। सोमवार सुबह वह खेत में पानी चलाने के लिए गया था। गेहूं के खेत में उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Gas Accident: शीतगृह हादसे को लेकर जांच टीम का बड़ा खुलासा, इस वजह से फटे थे बॉयलर, जमींदोज होगी इमारत
विज्ञापन
शुभम टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप में झुलसने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर तक घर वापस ना लौटने पर पिता नरेंद्र सिंह ने खेत में जाकर देखा। वह खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि विद्युत करंट लगने से युवक की मौत होना बताया जा रहा है। मृतक युवक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।