फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat Police arrested two robbers bike, pistols and cartridges recovered

बागपत: शौक पूरे करने के लिए करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद, साथी फरार

Wed, 24 Apr 2019 05:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Apr 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Police arrested two robbers bike, pistols and cartridges recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में क्राइम ब्रांच और खेकड़ा पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की दो वारदातों का खुलासा किया। उनके कब्जे से लूट की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। जबकि उनके दो साथी अभी फरार है। पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।

विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार को क्राइम ब्रांच बागपत और खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने सूचना पर बड़ागांव चैक पोस्ट के पास से राशिब पुत्र महमूद खान पुत्र नौरोजपुर गुर्जर व शाकिर पुत्र मुनफैद निवासी मोहल्ला मुस्तफाबाद लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूट की बाइक, 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन

दोनों लुटेरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल को खेकड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में नहर पटरी से मोहम्मद इसरार पुत्र इकरार निवासी रटौल से बाइक, 14 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल लुटी थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 18 अप्रैल को गाजियाबाद जनपद के थाना लोनी बार्डर क्षेत्र के जौहटी एंकलेव मेट्रो स्टेशन के पास कार सवार व्यापारी से तीन टीफिन व 40 हजार रुपये लूट लिए थे। 

थाना लोनी में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों आरोपियों ने घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। उन्होंने अपने दो साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है। लुटेरों का दूसरे जनपदों से आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। 

शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट
पुलिस ने बताया कि आरोपी राशिब सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और शाकिर मोटर मैकेनिक है। दोनों बागपत, गाजियाबाद जनपदों में लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। लूटी गई रकम से अपने शौक पूरे करते थे। लूट की बाइकों को दो से तीन हजार रुपये में कबाड़ी को बेच देते थे। उन्होंने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed