{"_id":"5c9cda24bdec2213fd299a5b","slug":"baghpat-objectionable-comment-on-bjp-workers-case-registered-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
Thu, 28 Mar 2019 07:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Mar 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक द्वारा फेसबुक पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला यूपी के बागपत जनपद का है।
विज्ञापन
बुधवार को लुहारी गांव के दीपक चौधरी पुत्र सुखपाल ने फेसबुक पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, इसमें लिखा था कि भाजपा कार्यकर्ता गांव में न घुसे, बलकटी तैयार है, खून का बदला खून से। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया, पुलिस ने इस मामले में शांति भंग की धारा में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यदि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 29 मार्च तक शस्त्रधारकों ने लाइसेंस जमा नहीं कराए तो 30 मार्च से उनके शस्त्रों की निरस्तीकरण की संस्तुति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/