फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat News: Imran is spy for Pakistan and Intelligence department is checking

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में इमरान की तलाश, अलर्ट हुआ खुफिया विभाग, मिली ये अहम जानकारी

Mon, 05 Oct 2020 12:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Oct 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Imran is spy for Pakistan and Intelligence department is checking
इमरान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में आर्मी इंटेलिजेंस ने राजस्थान के कोटा में एक युवक को पकड़ा है। युवक ने खुद को बागपत जिले के निवाड़ा गांव का रहने वाला इमरान बताया। इसकी सूचना पर रविवार को खुफिया विभाग और पुलिस की टीम दिनभर उसका घर तलाशती रही, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान के कोटा की भीमगंज मंडी पुलिस ने सेना इंटेलिजेंस की जानकारी के आधार पर निवाड़ा निवासी इमरान (22 वर्ष) को सेना इलाके में संदिग्ध हालत में पकड़ा है। आरोप है कि उसने सेना क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश किया और सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाई। उधर, कोटा में निवाड़ा के युवक के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्हें आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद निवाड़ा चौकी प्रभारी सुभाष सिंह को गांव भेजकर जांच कराई गई। अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। उधर, खुफिया विभाग भी जानकारी जुटाने में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर यूपी में कब थमेगी घटनाएं, मेरठ में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, अश्लील वीडियो वायरल

पाकिस्तान भेज रहा था जानकारियां
राजस्थान पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मोबाइल व सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान को जानकारियां भेज रहा था। आरोप है कि सेना क्षेत्र के कुछ फोटो और वीडियो भी पाकिस्तान भेज दिए थे। वह पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ा था। कोटा रेलवे स्टेशन के भी फोटो व वीडियो पाकिस्तान भेजे हैं।

इस तरह पहुंच गया कोटा
राजस्थान पुलिस के मुताबिक इमरान एक ठेकेदार के जरिये पहले बीकानेर सेना क्षेत्र में लकड़ी का काम कर चुका है। इन दिनों वह कोटा में कारपेंटर का काम कर रहा था। इसके अलावा फर्नीचर यार्ड में भी उसने दो माह काम किया था। बीते दो माह से आर्मी एरिया व स्टेशन सहित कोटा आने-जाने वाले रास्तों के बारे में जानकारी लीक कर रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed