{"_id":"5bbcd03c867a552866509968","slug":"baghpat-news-10-year-old-child-complains-of-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंचा 10 साल का बालक, कहा- साहब! घर में शराब की पेटियां रखी है, उन्हें पकड़ लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंचा 10 साल का बालक, कहा- साहब! घर में शराब की पेटियां रखी है, उन्हें पकड़ लो
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अपराध को देखकर आंख बंद करने वाले लोगों के सामने दस साल के एक बालक ने नजीर पेश की है। बालक घर में अकेला रह रहा है, पड़ोसी ने घर में शराब की अवैध पेटियां रख दीं। बालक ने मना किया तो पड़ोसी नहीं माना। बालक घर से निकला और सीधे कोतवाली जा पहुंचा। बालक ने पुलिस को सारे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने छापेमारी की तो कई पेटी शराब भी बरामद हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कराने में जुटी है।
विज्ञापन
बालक के हौसले का यह मामला मंगलवार को सामने आया है। सुबह थाना क्षेत्र के बिजरौल गांव का एक दस वर्षीय बालक कोतवाली पर रोते पहुंचा और कहने लगा कि उनके मकान में शराब की पेटियां रखी हुई हैं। जिस पड़ोसी ने शराब की पेटियां रखी हैं, वह मना करने पर मारपीट भी करता है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने पूछा कि उसके माता-पिता कहां रहते हैं। बालक ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं, घर में वह अकेला रहता है और पड़ोसी ही उसे खाने के लिए देते हैं। मामले को गंभीरता से लेकर कोतवाली प्रभारी ने पुलिस को तुरंत छापेमारी करने के निर्देश दिए। पुलिस ने छापेमारी की और कई पेटी हरियाणा मार्का की बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से शराब रखने वाले लोग भाग चुके थे। पुलिस ने शराब को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दस वर्षीय बच्चे की शिकायत पर छापेमारी की। पुलिस छानबीन में जुटी है। बच्चे ने हिम्मत का परिचय दिया है। समाज के अन्य लोगों को भी अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्ती करनी चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/