फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat munna bajrangi murder case, Police did not present many accused including Rathi in court

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: पुलिस ने राठी समेत कई कुख्यातों को नहीं किया कोर्ट में पेश

Wed, 20 Feb 2019 08:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Feb 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Baghpat munna bajrangi murder case, Police did not present many accused including Rathi in court
पुलिस के साथ नीली जैकेट में कुख्यात सुनील - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात सुनील राठी सहित कई बदमाशों को पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर नहीं आई। गैंगस्टर के मुकदमे में कुख्यातों की पेशी थी। इस कारण कचहरी में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के सरनावली गांव निवासी अमित उर्फ भूरा को वर्ष 2014 में उत्तराखंड पुलिस पेशी पर लेकर आई। बागपत में किस्तु ज्योति स्कूल के पास से सुनील राठी गिरोह के सदस्य भूरा को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने सुनील राठी, अमित उर्फ भूरा, नीरज बवाना, दिनेश टापा को गैंगस्टर में निरुद्ध किया।

विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को गैंगस्टर के मुकदमे में कुख्यातों की न्यायालय में पेशी थी। दिल्ली पुलिस चारों कुख्यातों को कोर्ट में पेशी पर लेकर नहीं आई। चारों बदमाश दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कुख्यात बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। 

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस किसी भी बदमाश को पेशी पर लेकर नहीं आई। इस दौरान पुलिस टीम ने कचहरी परिसर में चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed