फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Meerut-Baghpat National Highway will be closed for vehicles from next week, will open after a year

Baghpat: मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे अगले सप्ताह से वाहनों के लिए बंद, एक साल बाद खुलेगा

Fri, 16 Aug 2024 06:47 PM IST
baghpat news Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 Aug 2024 06:47 PM IST
सार

अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण होने के कारण बागपत-मेरठ हाईवे अगले सप्ताह से बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Baghpat: Meerut-Baghpat National Highway will be closed for vehicles from next week, will open after a year
रूट डायवर्जन के लिए बोर्ड लगा दिए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे को अगले सप्ताह करीब एक साल के लिए बंद कर दिया जाएगा। अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण होने के कारण ऐसा किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है और साइन बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


 

मेरठ-बागपत हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन पर दिन में कई बार फाटक लगने से लोगों को परेशानी होती है। इससे निजात दिलाने के लिए रेलवे के अधिकारियों ने मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में 77 करोड़ 22 लाख रुपये की अनुमानित लागत से रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण कराने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा था। पिछले साल इसे मंजूर करके बजट जारी कर दिया गया था। अब अग्रवाल मंडी टटीरी में कार्य शुरू कराने की तैयारी हो गई है और इसके लिए वहां सामान पहुंचना शुरू हो गया है। इसके साथ ही रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। बागपत से टटीरी तक साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। इस प्लान को लागू जरूर कर दिया गया है, मगर मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन अगले सप्ताह से बंद होगा। तारीख तय होते ही रूट डायवर्जन कराया जाएगा, जो निर्माण पूरा होने तक करीब एक साल तक रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों को अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग से भेजा जाएगा
बड़ौत की तरफ से मेरठ जाने व मेरठ से आने वाले भारी वाहनों के लिए डायवर्जन रहेगा। यह मार्ग बड़ौत-अमीनगर सराय रहेगा। जिसपर औद्योगिक पुलिस चौकी बड़ौत से गुराना, फतेहपुर पुट्ठी, बरसिया, अमीनगर सराय होते हुए वाहनों को मेरठ रोड पर निकाला जाएगा और इसी तरह ही वाहन वापस आ सकते हैं। इसके लिए दूसरा मार्ग भी रखा गया है। मेरठ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पिलाना भट्ठा से पांची चौराहे व बड़ागांव होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर भेजा जाएगा। वहां से वह दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा जाने के साथ ही मवीकलां से नीचे उतरकर बागपत आ सकते हैं। इससे उन पर ईपीई के टोल का भार ज्यादा बढ़ जाएगा और समय भी ज्यादा लगेगा।

 
विज्ञापन

बागपत से बाघू होकर मेरठ की तरफ जाएंगे वाहन
बागपत से मेरठ की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को शुगर मिल बागपत से बाघू होते हुए टटीरी रेलवे अंडरपास से फूलवती कालेज के आगे नाले की पटरी से मेरठ रोड पर निकाला जाएगा। इसमें बारिश होने पर अंडरपास में कई फुट तक पानी भरने की समस्या रहेगी।
 

मेरठ से सूरजपुर महनवा होते हुए बागपत आएंगे वाहन
मेरठ से बागपत की ओर आने वाले हल्के वाहनों को टटीरी पेट्रोल पंप के पास नाले की पक्की पटरी से सूरजपुर महनवा अंडरपास से होते हुए टटीरी पुलिया से मेरठ रोड पर निकाला जाएगा। इसमें भी अंडरपास में पानी भरने से समस्या झेलनी पड़ सकती है।

साइन बोर्ड और हाइट गेज लगवाए
एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण शुरू करने के लिए रूट डायवर्जन प्लान बना लिया गया था। अब रेलवे के अधिकारी निर्माण शुरू कराना चाहते हैं और इसके लिए साइन बोर्ड व हाईट गेज भी लगवाया गया है। टटीरी में नेशनल हाईवे को अधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है और अगले सप्ताह से वहां कार्य शुरू हो जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed