{"_id":"5cb1ddd2bdec22140a1769aa","slug":"baghpat-llb-student-forced-to-leave-her-study-and-home-after-threat-of-acid-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शोहदों से परेशान छात्रा पढ़ाई और घर छोड़ने को मजबूर, एसिड हमले की दे चुके हैं धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शोहदों से परेशान छात्रा पढ़ाई और घर छोड़ने को मजबूर, एसिड हमले की दे चुके हैं धमकी
Sat, 13 Apr 2019 06:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Apr 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत एक मोहल्ले निवासी छात्रा शोहदों से परेशान होकर एलएलबी की पढ़ाई और घर छोड़ने को मजबूर हो गई है। छात्रा के मुताबिक दो माह से मनचले कॉलेज आते-जाते समय छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह घर छोड़कर चली जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। उसके पड़ोस के दो युवक उस पर गलत निगाह रखते हैं। कॉलेज में आते-जाते समय उससे छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
नौ अप्रैल को भी जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी तो आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की। उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा ने कहा यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह घर छोड़कर कहीं चली जाएगी। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/