फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: infamous Akash Jat sentenced to seven years in the deadly attack on SP

बागपत: एसपी पर जानलेवा हमले में कुख्यात डी-46 गैंग के सरगना आकाश जाट को सात साल की सजा

Mon, 21 Sep 2020 11:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Sep 2020 11:56 PM IST
सार

  • 15 नवंबर 2015 की रात में रमाला थाना क्षेत्र में तत्कालीन एसपी पर की थी फायरिंग
  • एडीजे चतुर्थ आबिद शमीम की अदालत में सुनाया फैसला

विज्ञापन
Baghpat: infamous Akash Jat sentenced to seven years in the deadly attack on SP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : court order

विस्तार

पांच साल पहले एसपी रवि शंकर छवि पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सूबे के टॉप-20 माफिया की सूची में शामिल डी-46 गैंग के सरगना कुख्यात आकाश जाट को सात और उसके साथी अमित भूरा को तीन साल कैद की सजा सुनाई। एडीजे (चतुर्थ) आबिद शमीम ने फैसला सुनाया। आकाश को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया।  उस पर  लूट, हत्या, रंगदारी  के 28 अभियोग दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह और एडीजीसी (फौजदारी) अनुज ढाका ने पत्रकारों को बताया कि  15  नवंबर 2015 की रात में तत्कालीन एसपी रवि शंकर छवि रमाला थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। रमाला नहर पुलिया पर रात करीब पौने 12 बजे स्विफ्ट गाड़ी पहुंची। एसपी ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार युवकों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने खुद को किसी तरह बचाया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी आकाश जाट और रमाला क्षेत्र के किरठल गांव निवासी अमित भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद किए।

इस प्रकरण की सुनवाई एडीजे चतुर्थ आबिद शमीम की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में छह गवाह पेश किए। अदालत ने सोमवार को दोनों अभियुक्तों को सजा सुनाई। एडीजे चतुर्थ ने  आकाश जाट को सात वर्ष सश्रम एवं अमित भूरा को चार वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 

अमित भूरा ने किया सरेंडर, आकाश को सुरक्षा में किया पेश
किरठल गांव के अमित भूरा ने सोमवार को अदालत में सरेंडर किया। पुलिस ने सजा सुनाने के बाद उसे जेल भेजा। इसके  अलावा आकाश जाट को गाजियाबाद की डासना जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed