बागपत: एसपी पर जानलेवा हमले में कुख्यात डी-46 गैंग के सरगना आकाश जाट को सात साल की सजा
- 15 नवंबर 2015 की रात में रमाला थाना क्षेत्र में तत्कालीन एसपी पर की थी फायरिंग
- एडीजे चतुर्थ आबिद शमीम की अदालत में सुनाया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी अभिषेक सिंह और एडीजीसी (फौजदारी) अनुज ढाका ने पत्रकारों को बताया कि 15 नवंबर 2015 की रात में तत्कालीन एसपी रवि शंकर छवि रमाला थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। रमाला नहर पुलिया पर रात करीब पौने 12 बजे स्विफ्ट गाड़ी पहुंची। एसपी ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार युवकों ने फायरिंग कर दी।
पुलिस कप्तान ने खुद को किसी तरह बचाया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार शामली के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी आकाश जाट और रमाला क्षेत्र के किरठल गांव निवासी अमित भूरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद किए।
इस प्रकरण की सुनवाई एडीजे चतुर्थ आबिद शमीम की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में छह गवाह पेश किए। अदालत ने सोमवार को दोनों अभियुक्तों को सजा सुनाई। एडीजे चतुर्थ ने आकाश जाट को सात वर्ष सश्रम एवं अमित भूरा को चार वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
अमित भूरा ने किया सरेंडर, आकाश को सुरक्षा में किया पेश
किरठल गांव के अमित भूरा ने सोमवार को अदालत में सरेंडर किया। पुलिस ने सजा सुनाने के बाद उसे जेल भेजा। इसके अलावा आकाश जाट को गाजियाबाद की डासना जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/