फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: in-laws thrown acid on woman and his brother for not geting fortuner car in dowrry

बागपत: दहेज में नहीं मिली महंगी कार तो पति ने पत्नी व साले पर फेंका तेजाब, दोनों झुलसे

Sun, 07 Jul 2019 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jul 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: in-laws thrown acid on woman and his brother for not geting fortuner car in dowrry
baghpat news, up news - फोटो : अमर उजाला

मामला यूपी के बागपत का है। यहां दहेज में फॉर्च्यूनर कार नहीं मिलने से नाराज पति ने अपने साथियों के संग मिलकर पत्नी और उसके भाई पर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब हमले में पत्नी का चेहरा जहां बाल बाल बच गया। वहीं दोनों के हाथ व पैर बुरी तरह झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । 

विज्ञापन


थाना चांदीनगर निवासी प्रियंका का विवाह दिल्ली निवासी युवक से हुआ था। विवाह में कार खरीदने के लिए रुपये भी दिए गए थे। आरोप है कि ससुराल वाले इसके बावजूद फॉर्च्यूनर कार की मांग करने लगे। इसके लिए कई बार विवाहिता से मारपीट भी की गई। 

विज्ञापन

छह माह पहले ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया था। जिसके बाद कुछ दिनों से विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। महिला ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी जिसके बाद पुलिस लाइन में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र पर सुलह के लिए बुलाया गया था। 

इस दौरान रास्ते में ग्राम पाली के नजदीक रविवार दोपहर कार सवार पति ने उन्हें रोक लिया और तेजाब की बोतल निकालकर उन पर फेंक दिया। इसके बाद पति अपने साथियों के सथ फरार हो गया।  

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बहन भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार पति समेत चार लोगों पर तेजाब हमले का आरोप हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed