बागपत: महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के तलवा माजरा गांव निवासी धारा सिंह की बेटी सुमन की शादी वर्ष 1995 में गांगनौली गांव निवासी जयवीर के साथ हुई । भाई धर्मेंद्र ने बताया कि कई साल से ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। पति ने कई बार मारपीट कर घर से भी निकाला।
घरेलू हिंसा के चलते मंगलवार की देर शाम विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ के कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
मृतका के भाई धर्मेंद्र ने सास , ननद और के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के शव का मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आरोपी गांव से फरार हैं।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि महिला की ससुरालियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।