फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: How health will improve, milch cow 14 and undernourished children 745

बागपत: कैसे सुधरेगी सेहत, दुधारू गाय 14 और अति कुपोषित बच्चे 745

Thu, 17 Sep 2020 12:59 AM IST
Dimple Sirohi प्रवीण शर्मा, अमर उजाला, बागपत
प्रवीण शर्मा, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Sep 2020 12:59 AM IST
सार

  • - जिले की 28 गोआश्रय स्थलों में संरक्षित 1333 में से 14 गाय ही दुधारू
  • - सिर्फ 25 गाय गर्भित, पशु चिकित्सा विभाग करा रहा गायों का सर्वे

विज्ञापन
Baghpat: How health will improve, milch cow 14 and undernourished children 745
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कुपोषण दूर करने के लिए अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को दुधारू गाय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में पशु चिकित्सा विभाग दुधारू गाय का सर्वे कराने में जुटा है।
विज्ञापन


इस सर्वे में गोशालाओं में इस वक्त 25 गोवंश गर्भित है, जबकि मात्र 14 दुधारू गाय ही मिली है। जिले में 745 अति कुपोषित बच्चे हैं। यानि बच्चों की संख्या के सापेक्ष लगभग चार फीसदी ही दुधारू गाय है। इससे बच्चों की सेेहत का सुधार करना मुश्किल है।
विज्ञापन


गोआश्रय स्थल एवं गोवंश की संख्या 
कुल गो आश्रय स्थल        28
संरक्षित कुल गोवंश        2877   
संरक्षित कुल गोवंश (मादा)    1333 
संरक्षित कुल गोवंश (नर)        1544
गर्भित गोवंश        25
दुधारू गोवंश        14
(आंकड़ा पशु पालन विभाग से लिया गया है ) 

ब्लॉक वार कुपोषित बच्चों की संख्या 
खेकड़ा        89
पिलाना        139
ग्रामीण        162
छपरौली        112 
बड़ौत        124
बिनौली        70 
शहर        49
कुल        745
( यह डाटा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से लिया गया है ) 

जिले में विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में 28 गोआश्रय स्थलों में 14 दुधारू व 25 गर्भित गोवंश मिले है। - हुकुम सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी। 


दुधारू और गर्भित गायों की सूची तैयार कराई जा रही है। जिले में सर्वे कार्य जारी है। कुपोषित बच्चों के उन परिवारों की सूची भी तैयार होगी, जो गाय लेने के इच्छुक है। जो गाय परिवारों को पसंद आएगी, उसे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इच्छुक परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। - शकुंतला गौतम, डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed