फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, fire in transformer of powerhouse, there will be no electricity in four villages on Holi

यूपी: ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, होली पर ठप रहेगी चार गांवों में बिजली सप्लाई

Wed, 20 Mar 2019 07:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, fire in transformer of powerhouse, there will be no electricity in four villages on Holi
ट्रांसफार्मर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में बाघू रोड पर स्थित एसई दफ्तर के पास 33/11 केवीए विद्युत उप केंद्र पर रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण विद्युत लाइन में फाल्ट बताया जा रहा है। ट्रांसफार्मर में आग लगने से चार गांवों में विद्युत सप्लाई ठप रहेगी।

विज्ञापन


बाघू रोड पर स्थित 33/11 केवीए विद्युत उप केंद्र में रखे 10 एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मर से सिसाना गांव, मीतली, सिसाना जंगल, गांधी गांव को विद्युत सप्लाई दी जाती है। इस ट्रांसफार्मर से एक हजार से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं। बिजलीघर के एसएसओ कुलदीप ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग सिसाना जंगल की विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण मशीन ने ट्रिप किया। 10 मिनट तक किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने दोबारा फीडर की मशीन चालू की तो अचानक मशीन से धुआं निकलने लगा और 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। बिजलीघर में बैठे संविदा लाइनमैनों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी ओमपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ बिजलीघर पहुंचे। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। पुलिस ने बड़ौत फायर स्टेशन से दूसरी गाड़ी मंगवाई। दोनों गाड़ियों ने मिलकर दो घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। आग से विद्युत निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बिजलीघर के जेई महेश शर्मा ने बताया कि लाइन में फाल्ट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। दूसरा ट्रांसफार्मर आने में चार से पांच दिन लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर चार गांवों में रहेगी विद्युत सप्लाई ठप
विद्युत उप केंद्र पर रखे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण मीतली, सिसाना टाउन, सिसाना जंगल और गाधी गांव की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है। चार-पांच दिनों तक ग्रामीणों को बिजली संकट झेलना होगा। होली पर्व पर चारों गांवों विद्युत सप्लाई ठप रहेगी।

जिले में दमकल विभाग के पास संसाधनों की कमी
जिले में दमकल विभाग के पास आग की बड़ी घटना से निपटने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। आग की बड़ी घटना होने पर विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में विफल साबित होती है। उन्हें मेरठ दमकल विभाग का सहारा लेना पड़ता है। चार साल पहले बड़ौत स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। तीन जनपदों की दमकल विभाग की गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया था। बुधवार को बाघू रोड स्थित विद्युत उप केंद्र पर रखे 10 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग को दमकल विभाग की एक गाड़ी नहीं बुझा सकी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed