{"_id":"5be82e4abdec2269845aa53c","slug":"baghpat-father-in-law-mistreated-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने पुत्रवधू से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने पुत्रवधू से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर मारने की धमकी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Nov 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के एक गांव में ससुर ने पुत्रवधू से दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वाले महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है और घर से बाहर रहता है। घर पर सास, ससुर रहते हैं। शनिवार की रात में वह अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान ससुर कमरे में घुस गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। शोर सुनकर सास वहां पहुंची तो आरोपी ससुर उल्टे उस पर इल्जाम लगाने लगा। महिला ने रात में ही मायके वालों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
वहीं रविवार की सुबह मायके वाले महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी ससुर श्रीचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/