फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Farmers organization workers clashed in meeting, fierce commotion

Baghpat: किसान बैठक में भिड़े किसान संगठन कार्यकता, जमकर हंगामा, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी मीटिंग

Wed, 21 Dec 2022 02:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Dec 2022 02:25 PM IST
सार

बागपत किसान बैठक में एडीएम प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल ने किसानों की समस्याएं सुनी। इस दौरान किसान संगठन के नेता आपस में भिड़ गए। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बैठक छोड़कर बाहर निकल गए।

विज्ञापन
Baghpat: Farmers organization workers clashed in meeting, fierce commotion
बैठक में मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में कलेक्ट्रेट में बुधवार को आयोजित किसान बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संगठन आपस मे भिड़ गए। जहां हंगामा होने के बाद भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

किसान बैठक में एडीएम प्रतिपाल चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल ने किसानों की समस्याएं सुनी। जहां किसानों में बकाया गन्ना भुगतान, खेतो में गोवंशों की समस्या से लेकर शुगर मिलो के धीमी गति से चलने की समस्याएं उठाई गई। जहां एक साथ कई किसानों के समस्या उठाने को लेकर किसान संगठनों के पदाधिकारियों में खींचतान बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:LIVE Meerut News: मेरठ में चौकीदार की हत्या, सम्मेद शिखर को लेकर जैन समाज में रोष, बिजनौर में स्कूलों का समय बदला

जहां भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने किसान संगठनों पर किसानों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। जिसका भारतीय किसान संघ के भारतीय किसान भानू के पदाधिकारियों ने विरोध किया और हंगामा हो गया। जिसके बाद भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बैठक छोड़कर बाहर निकल गए।

किसान ने लेखपाल पर लगाए आरोप
बुढैडा गांव के रहने वाले किसान धनपाल में लेखपाल पर 25 हजार रुपये फीस मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

क्रय केंद्र बंद, किसान ने उठाई समस्या
सिरसली गांव में रहने वाले किसान राजू ने बताया कि बकाया गन्ना भुगतान नही होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर किसान सुभाष नैन ने कहा सरुरपुरकला में गन्ना क्रय केंद्र तीन दिन से बंद पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed