बागपत: गोशाला में गंदगी देख भड़की डीएम, पशुओं की टैगिंग न होने पर जताई नाराजगी, ग्राम प्रधान निलंबित
- -धनौरा सिल्वर नगर गांव की गोशाला का डीएम और सीडीओ ने किया निरीक्षण
- - टीनशेड का कार्य पूरा कराने के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में डीएम शकुंतला गौतम ने धनौरा सिल्वरनगर गांव की अस्थायी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोशाला में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को 40 पशुओं की टैगिंग कराने के निर्देश दिए। टीन शेड नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि गोशाला के कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम प्रधान का निलंबन कर समिति गठित कर दी जाए।
बता दें कि धनौरा सिल्वरनगर स्थित गोशाला की अव्यवस्थाओं को अमर उजाला ने 22 जुलाई यानि के अंक में प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम ने गोशाला का निरीक्षण कर ग्रामीणों से अव्यवस्थाओं की जानकारी ली थी। कई खामियां मिलने पर सीडीओ को रिपोर्ट भेजी थी।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद के ये पांच बड़े मामले, खौफनाक है हर वारदात, सन्न रह गए थे अफसर
इसी रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए गुरुवार को डीएम शकुंतला गौतम, प्रभारी सीडीओ हूबलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ खुशीराम धनौरा सिल्वरनगर पहुंचे। अस्थायी गोशाला में 155 पशु हैं, जिसमें से 40 पशुओं की टैगिंग नहीं मिलने पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से नाराजगी जताई। तत्काल 40 पशुओं की टैगिंग करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि पशुओं का टीकाकरण समय से हो जाना चाहिए। गोशाला में टीनशेड की संख्या बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान सूखा चारा, हरा चारा, खल, चोकर की पर्याप्त व्यवस्था मिली।
डीएम ने रजिस्टर का भी अवलोकन किया। डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान का निलंबन कर तत्काल समिति गठित कर दी जाएं। प्रधान ने गोशाला में लापरवाही बरती है। खंड विकास अधिकारी बागपत स्मृति अवस्थी मौजूद रहीं।
घर से बाहर न निकलें ग्रामीण
डीएम शकुंतला गौतम ने धनौरा सिल्वरनगर के ग्रामीणों को कोविड-19 के संक्रमण के बचाव से जागरूक किया। उन्होंने कहा कोरोना वायरस वैश्विक महामारी है। इसको दृष्टिगत रखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले। अगर घर से निकले तो मास्क, गमछा, रुमाल अवश्य लगाएं। हाथों को सैनिटाइज करते रहे या साबुन से धुलते रहे। दो गज की दूरी का अवश्य पालन करें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/