फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, Director Prakash Jha launched the poster of Amar Ujala Foundation's Aparajita campaign

अपराजिता: समाज को नई दिशा देने का कार्य करती हैं महिलाएं : प्रकाश झा

Tue, 26 Mar 2019 11:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, Director Prakash Jha launched the poster of Amar Ujala Foundation's Aparajita campaign
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स अभियान का पोस्टर लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक समाज को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा समाज को नई दिशा और विचारधारा देने का कार्य महिलाओं ने किया है।
विज्ञापन


जौहड़ी गांव में निर्माणाधीन फिल्म सांड़ की आंख के सेट पर पहुंचे प्रकाश झा अमर उजाला के अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि सिनेमा जगत में भी महिलाओं की भूमिका अग्रणी रही है। इसी तरह राजनीति, खेलकूद और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं ने खुद को साबित करके दिखाया है। जिस समाज और राष्ट्र में महिलाओं का सम्मान होता है, वहां की तरक्की कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन


फिल्म सांड़ की आंख में भी शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन संघर्ष को दिखाया है। दोनों महिलाओं के सम्मान में यह बायोपिक बनाई जा रही है। यूपी के ग्रामीण अंचल की यह प्रेरक कहानी एक कामयाब फिल्म का रूप लेगी। शूटर दादी भी वर्तमान में लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए प्रकाश झा को
बिहार के चंपारण में 27 फरवरी 1952 को जन्मे प्रकाश झा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कामयाब फिल्म दी हैं। साल 1984 में हिप हिप हुर्रे से कॅरियर की शुरुआत करने वाले प्रकाश झा ने बंदिश, मृत्युदंड, दिल क्या करें, गंगाजल, अपहरण, राजनीति, आरक्षण, जय गंगाजल और फ्रॉड सैंय्या जैसी फिल्में दी हैं। 


ऐसे जुड़ा बागपत से नाता
शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की बायोपिक में प्रकाश झा उनके ससुर की भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग के लिए इन दिनों वह बागपत के जौहड़ी गांव में डटे हुए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed