{"_id":"63f5c5457ded122ffe05921c","slug":"baghpat-constable-suspended-after-drinking-alcohol-to-give-exam-duty-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: शराब पीकर परीक्षा की डयूटी देने पहुंचा सिपाही निलंबित, सीओ की आख्या पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: शराब पीकर परीक्षा की डयूटी देने पहुंचा सिपाही निलंबित, सीओ की आख्या पर हुई कार्रवाई
Wed, 22 Feb 2023 01:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:03 PM IST
सार
बड़ौत के जनता वैदिक कालेज के परीक्षा केंद्र पर नशे में ड्यूटी करने पहुंचा सिपाही निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर सिपाही का मेडिकल परीक्षण मंगलवार को कराया था।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एक्जाम, यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में मंगलवार को परीक्षा के दौरान शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ड्यूटी करने गया था, जिसकी शिकायत मिलने पर इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रकांत यादव ने उसका मेडिकल कराया था। फिलहाल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ की आंख्या पर उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि जनता वेदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में सिपाही धनवीर की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन मंगलवार को सिपाही धनवीर शराब के नशे में धुत होकर वहां पर पहुंचा, जिसके बाद परीक्षा देने आए बच्चों ने इस मामले की शिकायत केंद्र अधीक्षक से की, तो शिकायत कोतवाल व सीओ तक जा पहुंची।
विज्ञापन
सीओ के निर्देश पर पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुष्टि होने पर शराबी पुलिसकर्मी को यहां से हटा दिया गया। फिलहाल एसपी नीरज जादौन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सवि रतन गौतम की आख्या पर सिपाही धनवीर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन