फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, CM Yogi Adityanath will Rani Laxmi Bai Award to Archery Ritika

तीरंदाज रितिका को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड, सीएम योगी करेंगे सम्मानित

Thu, 24 Jan 2019 12:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Jan 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, CM Yogi Adityanath will Rani Laxmi Bai Award to Archery Ritika
अपने परिवार के साथ तीरंदाज रितिका - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खेल सम्मान में बागपत के दो खिलाड़ियों को भी लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियन संदीप तोमर को लक्ष्मण अवार्ड मिलेगा, जबकि तीरंदाज रितिका को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके चलते धनौरा और मलकपुर गांव में खुशी का माहौल है। रितिका का कहना है कि वह बेहद खुश है। 

विज्ञापन

 
यूपी दिवस के मौके पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ खेल पुरस्कार वितरित करेंगे। साल 2017-18 के लिए यूपी के सर्वश्रेष्ठ लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। धनौरा गांव की तीरंदाज रितिका को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

बता दें कि रितिका छह बार की यूनिवर्सिटी चैंपियन है और साल 2016 की नेशनल तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा रितिका ने साल 2017 और 2018 में भी क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते हैं।

पुरस्कार लेने के लिए रितिका लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। मलकपुर गांव के ओलंपियन संदीप तोमर को इस बार लक्ष्मण अवार्ड से नवाजा जाएगा। प्रो कुश्ती लीग में दमदार खेल दिखा रहे संदीप ने बताया कि उसे खुशी है। गांव में परिवार के लोगों ने संदीप के चयन पर खुशी मनाई। पिता हरपाल सिंह और माता सुनीता देवी ने कहा कि संदीप की कामयाबी से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed