फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Changed of dead body at post mortem house and, Police are investigating

बड़ी लापरवाही: पोस्टमार्टम हाउस पर बदल दिए शव, ग्रामीणों का जमकर हंगामा

Wed, 06 Feb 2019 04:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Feb 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Changed of dead body at post mortem house and, Police are investigating
पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बागपत में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और पुलिस की लापरवाही से मोर्चरी में शवों को परिजनों की सुपुर्दगी में देते वक्त बड़ी चूक हुई। सड़क दुर्घटना में मृतक शामली के भभीसा गांव के व्यक्ति का शव बगैर पोस्टमार्टम के ही बिजनौर के महमूदपुर गांव के लोगों को दे दिया। महमूदपुर गांव में शव का अंतिम संस्कार तक कर दिया। भभीसा के ग्रामीण पोस्टमार्टम कराने पहुंचे तो मामला खुला। पांच घंटे की जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि शव बदल गए हैं। भभीसा और रमाला के ग्रामीणों ने मोर्चरी के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने एसपी से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमओ ने भी मामले में जांच बैठा दी।  

विज्ञापन


बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर चार फरवरी को व्यक्ति का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त नहीं होने के कारण मोर्चरी पर रखवा दिया। इसके बाद रमाला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जय पार्वती स्कूल के पास कार पलटने से शामली जनपद के भभीसा गांव निवासी अशोक (42) की मौत हो गई। रमाला थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया। मंगलवार रात दस बजे के लगभग मोर्चरी में बिजनौर जनपद के थाना सहपुर के महमूदपुर गांव निवासी तेजेंद्र प्रताप सिंह त्यागी परिजनों के साथ पहुंचे। चार फरवरी को नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर मिले शव की शनाख्त अपने भाई मनोज त्यागी के रूप में की। वह सहकारी चीनी मिल बागपत में कर्मचारी था। शिनाख्त के बाद परिजन शव को गांव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

वहीं बुधवार सुबह भभीसा गांव के ग्रामीण मृतक अशोक के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे, लेकिन मोर्चरी में उन्हें शव नहीं मिला। छानबीन शुरू हुई तो मोर्चरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड विकास ने बताया कि रात्रि में बिजनौर के महमूदपुर गांव निवासी एक शव को ले गए हैं। सीओ दिलीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच कराई तो बिजनौर के मृतक मनोज त्यागी का शव मोर्चरी में ही मिला। भभीसा के ग्रामीणों ने मोर्चरी में हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मोर्चरी में तैनात कर्मचारी व पुलिस कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने शव वापस दिलाने की मांग की।  

उधर, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतक अशोक के परिजनों ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मोर्चरी पर तैनात गार्ड विकास से पूछताछ की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed