फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Bike rider dies in collision with tractor, another injured, chaos among family

Baghpat: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 01 Nov 2023 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Nov 2023 02:13 PM IST
सार

बागपत के बिनौली में बुधवार को हुए एक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर के बाद हुआ। वहीं युवक की मौत से परिजनो ंमें कोहराम मचा है जबकि घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Baghpat: Bike rider dies in collision with tractor, another injured, chaos among family
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र में दरकावदा मार्ग पर अज्ञात ट्रेक्टर ट्राली के चालक ने बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक की मौके पर ही मौत हो गयी ओर दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

विज्ञापन


दरकावदा गांव निवासी मुसरफ (21) पुत्र मेहराजुद्दीन अपने बुआ के लड़के फरदीन पुत्र रहीस निवासी फूड खतौली को बिनौली से बाईक पर लेकर दरकावदा जा रहा था। कि मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास एक अज्ञात ट्रेक्टर ट्राली के चालक उनकी बाईक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर दूर जाकर पड़े और मुसरफ की मौके पर ही मौत हो गयी, इस दौरान फरदीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा गया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed