फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, An attempt was made to steal Rs 37 lakh from account of former District Panchayat member

यूपी: पूर्व जिला पंचायत सदस्य से 37 लाख रुपए हड़पने की कोशिश, कराया मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Dec 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 07 Dec 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, An attempt was made to steal Rs 37 lakh from account of former District Panchayat member
फाइल फोटो

यूपी के बागपत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट प्रियंका शर्मा की संपत्ति हड़पने की साजिश रची गई। देशभक्त सेना ट्रस्ट के खाते से 37.74 लाख रुपये चेक द्वारा निकालने का प्रयास किया गया। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

 
पाबला गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रियंका शर्मा ने बताया कि 16 मई 2015 को उसके पति मनोज वशिष्ठ का दिल्ली पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर कर दिया था। पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष से मधुर संबंध न होने के कारण वह गाजियाबाद में रहकर विधि व्यवसाय कर रही है। उसके पति की मौत में सीबीआई जांच की जा रही है। उसके पति ने देश भक्ति सेना ट्रस्ट के नाम से संस्थान बना रखा है। इसकी देखरेख राकेश कुमार निवासी पाबला करता था। राकेश के कब्जे में संस्था का समस्त रिकॉर्ड व दस्तावेज रहते थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसने दो साल पहले संस्था के दस्तावेज चुरा लिए थे। चार दिसंबर को वह बागपत न्यायालय में आई तो उसे पता चला कि उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश चल रही है। उसके मृतक पति के नाम के फर्जी हस्ताक्षर और और ब्लैंक चेकों का दुरुपयोग करने की साजिश की जा रही है। राकेश कुमार और गांव के असामाजिक तत्व उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। ट्रस्ट के नाम से खातों की जानकारी की तो पता चला कि 26 अक्तूबर को आंध्रा बैंक शाखा लाजपत नगर नई दिल्ली में ट्रस्ट के खाते के पूर्व में चोरी किए गए चेकों में से एक चेक को समाशोधन के लिए अपने बैंक एसबीआई बड़ौत के खाते में 37.74 लाख रुपये ट्रांसफर कराने की कोशिश की गई। लेकिन ट्रस्ट के खाते से भुगतान नहीं हो सका। उसने राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed