फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, Air Force junior warrant officer dies falling from watch tower

वायुसेना के जूनियर वारंट अधिकारी की वाच टावर से गिरकर मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 20 Jan 2019 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sun, 20 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Baghpat, Air Force junior warrant officer dies falling from watch tower
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

बागपत के ग्राम सुन्हैड़ा निवासी भारतीय वायु सेना के जवान की पुणे स्थित वायुसेना के वाच टावर से गिरकर मौत हो गई। ग्राम सुन्हैड़ा स्थित श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ मृतक जवान के पार्थिव शरीर को उनके पुत्र द्वारा मुखाग्नि देने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सुन्हैड़ा निवासी महक सिंह (41) पुत्र कृपाल सिंह 1998 में भारतीय वायु सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह भोपाल की 7 टेट्रा यूनिट में तैनात थे। जूनियर वारंट आफिसर पद के लिए कुछ दिन पूर्व ही महक सिंह का प्रमोशन हुआ। प्रमोशन के बाद पुणे में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। 17 जनवरी की सुबह ड्यूटी के दौरान वाच टावर से गिरने पर महक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह शहीद महक सिंह का पार्थिव शरीर उसके गांव सुन्हैड़ा में वायुसेना के जवान लेकर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया, साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। महक सिंह के पिता कृपाल सिंह, मां माया देवी, पत्नी रूमा, पुत्र अनंत व आयुष का रो-रोकर बुरा हाल था। सेना के अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने गमजदा परिवार को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही गांव के लोग महक सिंह के मकान की और दौड़ पडे़। दोपहर को पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। ग्राम सुन्हैड़ा स्थित श्मशान घाट में पहुंचने के बाद भारतीय वायु सेना के जवानों ने मृतक जवान को पुष्प अर्पित कर अंतिम सलामी दी। भारतीय वायुसेना के कमांडर एके सिन्हा ने मृतक जवान महक सिंह के पिता कृपाल सिंह को तिरंगा भेंट किया। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं। मृतक जवान महक सिंह के दस वर्षीय पुत्र अनंत तंवर ने चिता को मुखाग्नि दी।  

सुन्हैड़ा निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि वह भोपाल में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात थे और वहीं सेवानिवृत्त हुए थे। बताया कि उनका पुत्र महक सिंह 1998 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुआ। महक सिंह उनका इकलौता पुत्र था, जो देश के लिए शहीद हो गया। उन्हें फख्र है कि वह एक शहीद बेटे के पिता हैं। शहीद महक सिंह के पिता कृपाल सिंह ने कहा कि उनके दो पौत्र हैं। उनकी इच्छा है कि उनके दोनों पौत्र भी भारतीय वायुसेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed