फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat ahead, Meerut average, Muzaffarnagar laggards

बागपत आगे, मेरठ औसत, मुजफ्फरनगर फिसड्डी

Fri, 29 Jan 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Baghpat ahead, Meerut average, Muzaffarnagar laggards
बागपत आगे, मेरठ औसत, मुजफ्फरनगर फिसड्डी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ और सहारनपुर मंडल में टीकाकरण में बागपत सबसे आगे है और मुजफ्फरनगर सबसे फिसड्डी जबकि मेरठ औसत है।
प्रदेश के 75 जिलों की सूची में मेरठ 30वें स्थान पर है। इससे ऊपर और बेहतर प्रदर्शन करने वालों में 80.63 प्रतिशत टीकाकरण के साथ बागपत 13वें, 72.32 प्रतिशत टीकाकरण से सहारनपुर 27वें, 71.91 प्रतिशत टीकाकरण से गाजियाबाद 28वें नंबर पर है। 68.95 प्रतिशत से बुलंदशहर 33 वें, 63.63 से हापुड़ 51वें, 63.46 प्रतिशत टीकाकरण से बिजनौर 53वें, 57.15 प्रतिशत शामली 61 वें नम्बर पर है, जबकि 52.53 प्रतिशत से गौतमबुद्धनगर 66वें और 49.66 प्रतिशत से मुजफ्फरनगर 69 वें नम्बर पर है।
टीकाकरण को लेकर शासन की तीन कैटेगरी हैं। हरी, पीली और लाल। हरी श्रेणी में वह जिले हैं जहां 75 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण हुआ है। 61 से लेकर 75 प्रतिशत तक पीली श्रेणी और 60 प्रतिशत या इससे कम टीकाकरण करने वाले लाल कैटेगरी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि आने वाले टीकाकरण अभियानों में प्रतिशत को और बेहतर किया जाएगा। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि जिले में भी टीकाकरण के प्रतिशत को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed