फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: 19 people dead in the boat sunk in Yamuna river last year

खौफनाक था वो मंजर... नाव में डूबने से 19 की मौत, हादसे से कांप उठा था ग्रामीणों का कलेजा

Fri, 24 Aug 2018 09:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 24 Aug 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: 19 people dead in the boat sunk in Yamuna river last year
फाइल फोटो

बिजनौर में नाव डूबने से पहले मौत का मंजर बागपत में भी सामने आ चुका है। करीब एक साल पहले काठा गांव में किसान - मजदूर नाव में सवार होकर यमुना पार जा रहे थे, लेकिन नाव नदी में समा गई थी, इसमें काठा गांव के 19 लोगों की मौत हो गई थी। 11 लोगों को जिंदा बचाया था। नाव में करीब  55 लोग सवार थे, जो यमुना पार कर खेतों में काम करने जा रहे थे।

विज्ञापन

 

बागपत में हादसा पिछले वर्ष 14 सितंबर को हुआ था। सुबह करीब पौने सात बजे काठा गांव में यमुना पार कर खेतों में जाने के लिए नाव में करीब 55 किसान - मजदूर सवार हुए थे। खाद के बोरे और अन्य सामान भी लाद लिया । किनारे पर ही नाव  डगमगाने लगी और पानी भर गया। नाव पानी में समाने चीख पुकार मच गई थी। 11 लोगों को किसी तरह बचाया था। मरने वाले सभी लोग काठा गांव के थे और आज भी हादसे को नहीं भूले हैं। ग्रामीणों ने कहा बेहद दुखदायी हादसा था। ग्रामीण देवेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार और सहदेव का कहना है कि आज भी हादसे को लेकर गांव में गम है। 

क्यों हुआ था हादसा? 
जिस नाव से किसान और मजदूर यमुना पार कर रहे थे, इसमें करीब 55 लोग सवार थे। नाव की क्षमता बामुश्किल 10 लोगों को यमुना पार कराने की है। इसमें खाद के बोरे एवं अन्य कृषि यंत्र भी रख लिए। वजन अधिक हो गया और नाव कुछ दूर जाते ही धंस गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे में जान, अभी नहीं इंतजाम 

हादसे के बाद भी अभी तक प्रशासन ने सबक नहीं सीखा। लोगों को रोज यमुना पार कर खेतों में जाना पड़ता है। इसके लिए ग्रामीण खतरा उठाते हैं। कोई तैरकर, कोई नाव से और कोई बुग्गी से नदी पार करता है। टांडा से लेकर काठा तक करीब 28 गांव ऐसे हैं, जहां खतरा रहता है। इसके अलावा हिंडन और कृष्णा नदी पार करते समय भी ग्रामीण खतरे में रहते हैं। कृष्णा नदी पर तो ग्रामीणों ने बल्ली का पुल बना रखा है, जिसकी वजह से जान खतरे में रहती है। ग्रामीण कई बार पुल की मांग कर चुके हैं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed