खौफनाक था वो मंजर... नाव में डूबने से 19 की मौत, हादसे से कांप उठा था ग्रामीणों का कलेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नाव डूबने से पहले मौत का मंजर बागपत में भी सामने आ चुका है। करीब एक साल पहले काठा गांव में किसान - मजदूर नाव में सवार होकर यमुना पार जा रहे थे, लेकिन नाव नदी में समा गई थी, इसमें काठा गांव के 19 लोगों की मौत हो गई थी। 11 लोगों को जिंदा बचाया था। नाव में करीब 55 लोग सवार थे, जो यमुना पार कर खेतों में काम करने जा रहे थे।
बागपत में हादसा पिछले वर्ष 14 सितंबर को हुआ था। सुबह करीब पौने सात बजे काठा गांव में यमुना पार कर खेतों में जाने के लिए नाव में करीब 55 किसान - मजदूर सवार हुए थे। खाद के बोरे और अन्य सामान भी लाद लिया । किनारे पर ही नाव डगमगाने लगी और पानी भर गया। नाव पानी में समाने चीख पुकार मच गई थी। 11 लोगों को किसी तरह बचाया था। मरने वाले सभी लोग काठा गांव के थे और आज भी हादसे को नहीं भूले हैं। ग्रामीणों ने कहा बेहद दुखदायी हादसा था। ग्रामीण देवेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार और सहदेव का कहना है कि आज भी हादसे को लेकर गांव में गम है।
क्यों हुआ था हादसा?
जिस नाव से किसान और मजदूर यमुना पार कर रहे थे, इसमें करीब 55 लोग सवार थे। नाव की क्षमता बामुश्किल 10 लोगों को यमुना पार कराने की है। इसमें खाद के बोरे एवं अन्य कृषि यंत्र भी रख लिए। वजन अधिक हो गया और नाव कुछ दूर जाते ही धंस गई थी।
खतरे में जान, अभी नहीं इंतजाम
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/