फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmash shot inspector in Muzaffarnagar to make free a criminal from Police custody

मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने दरोगा को गोली मारकर कुख्यात अपराधी को कस्टडी से छुड़ाया, मचा हड़कंप

Wed, 03 Jul 2019 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
badmash shot inspector in Muzaffarnagar to make free a criminal from Police custody
घायल दरोगा व शातिर अपराधी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में पेशी के दौरान एक कुख्यात अपराधी को बदमाशों ने दरोगा को गोली मारकर पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं घायल दरोगा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।। 

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास सफेद रंग की वरना कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जोहरा निवासी शातिर अपराधी रोहित उर्फ सांडू को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के विरोध  करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें मिर्जापुर के दरोगा दुर्ग विजय सिंह घायल हो गए। 

badmash shot inspector in Muzaffarnagar to make free a criminal from Police custody
घटनास्थल पर बिखरा मिर्ची पाउडर - फोटो : अमर उजाला

शातिर अपराधी रोहित कई संगीन मामलों में जेल में बंद था। जिसे यहां से मिर्जापुर की जेल में स्थानांतरित किया गया था। मंगलवार को एक मुकदमे की पेशी पर शातिर को यहां एडीजे फर्स्ट कोर्ट में पेश करने के लिए मिर्जापुर पुलिस लेकर आई थी।

कोर्ट में पेशी के बाद दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस उसे लेकर मिर्जापुर लौट रही थी। यहां जानसठ के पास सलारपुर में एक होटल पर खाना खाने के लिए पुलिस रुक गई। इसी दौरान सफेद रंग की वरना कार में सवार चार पांच बदमाश वहां पहुंच गए।

बदमाशों ने पहले पुलिस की आंखों में मिर्ची डाली, इसके बाद फायरिंग कर दी, जिसमें दरोगा दुर्ग विजय सिंह गोली लगने से घायल हो गए।

इसके बाद बदमाश शातिर अपराधी रोहित को छुड़ाकर मीरापुर की ओर फरार हो गए। जनपद पुलिस नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। वहीं घायल दरोगा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed