{"_id":"5dd902bc8ebc3e54a75cbc3e","slug":"badmash-shot-a-man-on-highway-in-day-time-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 23 Nov 2019 03:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 Nov 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में शनिवार को दो बदमाशों ने एक स्कूटी सवार युवक को सरेराह गोली मार दी। युवक घायल होकर स्कूटी समेत नीचे गिर पड़ा। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में सुमंगल विवाह मंडप के सामने पनवाड़ी गांव निवासी करन स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घायल युवक करन से पूछताछ में पता चला कि आरोपी उसी के गांव के रहने वाले अनुज और उसका एक साथी थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन