फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   badmash looted three lakh from a ghaziabad businessman in Meerut

यूपी: गाजियाबाद के व्यापारी से मेरठ में दिनदहाड़े सवा तीन लाख की लूट, पुलिस मौके पर

Wed, 26 Jun 2019 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Jun 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
badmash looted three lakh from a ghaziabad businessman in Meerut
गाजियाबाद निवासी मोहसिन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हो रही लगातार लूटों का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां बुधवार दोपहर को परतापुर थानाक्षेत्र में बदमाशों ने गाजियाबाद के एक व्यापारी से दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी भी मौके पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी मोहसिन पुत्र शौकीन से सफेद अपाचे सवार हथियारबंद बदमाशों ने कोतवाली परतापुर क्षेत्र की मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली हाईवे पर दीपक होटल के पास सवा तीन लाख लूट लिए।

विज्ञापन

बदमाश पीड़ित का मोबाइल भी अपने साथ ले गए। मोहसिन ने बताया कि वह रोजाना दिल्ली से फल लाकर मेरठ नवीन मंडी में बेचता है। फल बेचने के बाद प्राप्त रकम को बैंक में जमा करा देता है।

बुधवार को भी मोहसिन मेरठ की नवीन मंडी में फल बेचने के बाद पैसे लेकर वापस घर जा रहा था। तभी दीपक होटल के पास पीछे से सफेद अपाचे पर सवार होकर आए बदमाशों ने मोहसिन को आतंकित करके उससे रकम लूट ली और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद मोहसिन ने कई बार कंट्रोल रूम का नंबर मिलाया लेकिन वह नंबर नहीं लगा। इसके बाद एक अन्य युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।

 

वहीं दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की सूचना पर एसपी सिटी भी घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed