यूपी: गाजियाबाद के व्यापारी से मेरठ में दिनदहाड़े सवा तीन लाख की लूट, पुलिस मौके पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में हो रही लगातार लूटों का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां बुधवार दोपहर को परतापुर थानाक्षेत्र में बदमाशों ने गाजियाबाद के एक व्यापारी से दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी भी मौके पर मौजूद हैं।
जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी मोहसिन पुत्र शौकीन से सफेद अपाचे सवार हथियारबंद बदमाशों ने कोतवाली परतापुर क्षेत्र की मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली हाईवे पर दीपक होटल के पास सवा तीन लाख लूट लिए।
बदमाश पीड़ित का मोबाइल भी अपने साथ ले गए। मोहसिन ने बताया कि वह रोजाना दिल्ली से फल लाकर मेरठ नवीन मंडी में बेचता है। फल बेचने के बाद प्राप्त रकम को बैंक में जमा करा देता है।
बुधवार को भी मोहसिन मेरठ की नवीन मंडी में फल बेचने के बाद पैसे लेकर वापस घर जा रहा था। तभी दीपक होटल के पास पीछे से सफेद अपाचे पर सवार होकर आए बदमाशों ने मोहसिन को आतंकित करके उससे रकम लूट ली और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद मोहसिन ने कई बार कंट्रोल रूम का नंबर मिलाया लेकिन वह नंबर नहीं लगा। इसके बाद एक अन्य युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके।
वहीं दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की सूचना पर एसपी सिटी भी घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है।