फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badmash looted bag of ten lakhs rupees in saharanpur from a man

सहारनपुर: बाग ठेकेदार से दस लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश, पुलिस मौके पर

Sat, 06 Jul 2019 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jul 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Badmash looted bag of ten lakhs rupees in saharanpur from a man
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दे डाला। यहां नकुड़ कस्बे में एक बाग ठेकेदार से बदमाशों ने दस लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के कस्बा नकुड़ में रणदेवा निवासी बाग ठेकेदार रामकुमार शनिवार दोपहर नकुड़ बिजलीघर पर अवर अभियंता से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान बाइक पर टंगे दस लाख रुपये से भरे बैग को बदमाश लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 100 को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति को देने के लिए उसने सुबह के समय बैंक से पांच लाख रुपये निकाले थे जबकि पांच लाख वह अपने घर से लेकर गया था। यहां रास्ते में वह बिजलीघर पर अवर अभियंता से मिलने पहुंच गया। इसी दौरान बदमाशों ने बाइक से वह थैला उतार लिया जिसमें पैसे रखे थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed