फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badan singh badoo business spread in abroad,Meerut police sent a letter to the Australian Embassy

विदेश में है बद्दो का कारोबार, खरीद लिया 'सिस्टम', मेरठ पुलिस ने आस्ट्रेलियाई दूतावास को लिखी चिट्ठी

Sat, 30 Mar 2019 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 Mar 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Badan singh badoo business spread in abroad,Meerut police sent a letter to the Australian Embassy
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : फाइल
मेरठ में पुलिस कस्टडी से फरार हुए बद्दो का कारोबार आस्ट्रेलिया और दुबई तक फैला है। उसको फरार कराने के लिए मोटी डील हुई। बड़ी प्लानिंग के तहत ‘सरकारी सिस्टम’तक खरीदा गया। बद्दो की पत्नी आस्ट्रेलिया में रहती है। वहां तक पहुंचने के लिए पुलिस ने दूतावास से भी संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि इसको देखते हुए लुक आउट जारी किया गया। 
विज्ञापन


बद्दो को फरार हुए पांच घंटे हो चुके थे। इसके बावजूद उसके तीन साथी एहतेशाम, जवाहरलाल और शिशुपाल उर्फ बंटी होटल मुकुट होटल में रुके रहे। जिनको पुलिस ने आसानी से गिरफ्तार कर लिया। सवाल उठता है कि आखिर बद्दो के भागने के बाद भी यह तीनों आरोपी वहां क्यो रुके रहे। आखिर पांच घंटे बाद उसके फरार होने की सूचना पुलिस को क्यों दी गई। इन सभी बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

बदन सिंह बद्दो को तलाशना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस की 11 टीमें उसको ढूंढ रही हैं, लेकिन नतीजा शून्य है। पुलिस का दावा कि बद्दो और उसके साथियों ने मोबाइल से दूरी बना रखी है। बद्दो बुधवार से सपा कार्यकर्ता एहतेशाम इलाही का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था। एहतेशाम को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था। उसका मोबाइल भी बरामद किया था। मोबाइल से पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली, जिससे बद्दो की योजना का पता चल सके।

रूट पर पुलिस का फोकस 
पुलिस ने बताया कि बद्दो दिल्ली रोड से गया है। आगे जाकर उसने कौन सा रूट पकड़ा, इसकी जांच करने में एसटीएफ लगी है। कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। वहीं सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उसे पंजाब के बदमाश लेकर फरार हुए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी यह देखना है कि बद्दो को बदमाश कहां तक लेकर गए हैं।  

पपीत से पूछताछ जारी 
पलिस की मानें तो बदनसिंह करीब छह माह से बद्दो पुलिस कस्टडी से भागने की तैयारी में लगा था। वह मौके की तलाश में था। फर्रुखाबाद पुलिस को उसने मैनेज कर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नामजद पपीत बढ़ला को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। हालांकि पपीत ने पुलिस को बताया कि वह बद्दो के भागने के दौरान अपने गांव में था। इस फरारी की उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं है। 

दूतावास को लिखी चिट्ठी 
मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को आस्ट्रेलियाई दूतावास को चिट्ठी लिखी है। इसमें बद्दो के विदेश जाने की बात और उसकी पत्नी का आस्ट्रेलिया में होना बताया गया है। पुलिस का कहना कि बद्दो एक माफिया है, उसको गिरफ्तार करना बेहद जरूरी है। कई लोगों को बद्दो से खतरा है, जहां पर पुलिस फोर्स लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed