फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badan Singh Baddo has made fake passports with many names in Uttar Pradesh

फर्जी आईडी पर 'बद्दो' के कई पासपोर्ट, कुख्यात की फरारी में छिपे बड़े राज

Wed, 03 Apr 2019 01:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Badan Singh Baddo has made fake passports with many names in Uttar Pradesh
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

बदन सिंह बद्दो शातिर अपराधी है। अधिवक्ता रविंद्र गुर्जर की हत्या में उसको सजा होनी है, यह बात बद्दो कई वर्षों से जानता था। इसको देखते बद्दो ने फर्जी आईडी पर अलग-अलग नाम से कई पासपोर्ट बनवाए हुए थे। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने बारीकी से जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


कुख्यात बद्दो का मूल पता बेरीपुरा ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ है। लेकिन बद्दो का एक पासपोर्ट बरेली से बना हुआ है। जोकि पुलिस की जांच में सामने आया। वहीं, बद्दो के बेटे सिकंदर का मेरठ से पासपोर्ट बना हुआ है। जिसका जून 2018 में नवीकरण कराया गया था। बद्दो की फरारी के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच की। जिसमें सामने आया कि बद्दो ने फर्जी आईडी से अलग-अलग नामों से कई पासपोर्ट बनाए हुए हैं। इस पर पासपोर्ट विभाग से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हर जिले के पासपोर्ट की जानकारी वहां की लोकल पुलिस के पास होती है। मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद सहित कई जनपदों को एसएसपी ने चिट्ठी लिखी है, जिससे कोई सुबूत मिले। 
विज्ञापन

 
बद्दो की फरारी में कई राज
बद्दो को भगाने में नामजद आरोपियों के अलावा भी मेरठ के कई लोग शामिल थे। पुलिस की जांच में पांच और ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जोकि बद्दो के बेहद करीबी थे। जेल जाने के बाद बद्दो का सारा खर्च और उसके बेटे सिकंदर की देखरेख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed