{"_id":"6068bad38ebc3e8d3456205f","slug":"backpaper-farms-acceptable-which-filling-along-main-exam-meerut-news-mrt5328839151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य परीक्षा के साथ भरे गए बैक फॉर्म होंगे मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य परीक्षा के साथ भरे गए बैक फॉर्म होंगे मान्य
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा के साथ भरे गए बैक के फॉर्म होंगे मान्य
मेरठ। सीसीएसयू में संस्थागत व व्यक्तिगत की मुख्य परीक्षाएं 10 अप्रैल से होनी है। परीक्षाओं के लिए 25 मार्च तक फॉर्म भरे गए इनके साथ ही छात्र-छात्राओं को बैक फॉर्म भरने का भी विकल्प दिया गया था। विवि प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मुख्य परीक्षाओं के साथ भरे गए बैक परीक्षा के फॉर्म मान्य होंगे। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है।
कंपनी ने गलती से बैक परीक्षा के फॉर्म ऑनलाइन खोल दिए। इससे 400 से 500 छात्रों ने बैक परीक्षा का फॉर्म भर दिया है। विवि ने तय किया है कि जिन छात्रों ने बैक के फार्म अभी भर दिए हैं वो मान्य होंगे। विवि बैक परीक्षा की तिथि जारी करेगा और फॉर्म भरने का एक और मौका छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा के भरे गए फार्म का कॉलेज में प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल है। जो छात्र-छात्राएं अभी भी फॉर्म भरने से वंचित है वह नौ अप्रैल तक 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेट फीस के साथ सीसीएसयू कैंपस में फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
---
एलएलबी और एलएलएम के परीक्षा फॉर्म की नहीं अभी अंतिम तिथि
मेरठ। एलएलबी, एलएलएम की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। जिसके चलते विवि प्रशासन ने एलएलबी और एलएलएम के परीक्षा फार्म की भी कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की है।
विज्ञापन
--
8 अप्रैल को होगी परीक्षा संबंधी बैठक
सीसीएसयू में 10 अप्रैल से होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए कॉलेज प्राचार्यों की बैठक 8 अप्रैल को होगी। कुलपति की अध्यक्षता में बैठक ऑनलाइन होगी। बैठक में परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व अनुशासित तरीके से कराने पर चर्चा होगी।
--
विवि ने जारी की नोडल केंद्र व केंद्रों की सूची
सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षा के लिए विभिन्न जिलों के लिए नोडल केंद्रों की सूची जारी कर दी है। विवि की बेवसाइट पर नोडल केंद्रों व उनके अंतर्गत आने वाले कॉलेजों की सूची देखी जा सकती है। मेरठ जिले में परीक्षा के लिए तीन नोडल सेंटर बनाए हैं। सभी केंद्रों पर वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, राउटर डिवाइस निरीक्षण के लिए लगेंगे जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण हो सके।