फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bachha chor in lalkurti

लालकुर्ती में बच्चा चोर का मचा शोर

Mon, 02 Sep 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
bachha chor in lalkurti
लालकुर्ती में मचा बच्चा चोर का शोर
विज्ञापन

मेरठ। जामुन मोहल्ला में बच्चा चोर का शोर मचने पर रविवार सुबह हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया, जिसे दिमागी रूप से बीमार बताया गया।
जामुन मोहल्ला निवासी अर्जुन सोनकर फूल व्यापारी हैं। सुबह करीब 11 बजे एक युवक उनके यहां फूल माला लेने पहुंचा। उनकी पत्नी दीपमाला घर के अंदर माला लेने जाने लगीं, तभी युवक ने पास खेल रहे यश को गोद में उठा लिया। दीपमाला ने यह देखकर शोर मचा दिया। जिस पर युवक बच्चे को छोड़कर भाग निकला। दीपमाला ने घर से बाहर आकर शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने कुछ ही देर में आरोपी युवक को क्षेत्र में घूमते पकड़ लिया।
पागल होने का ड्रामा
पुलिस आरोपी युवक को लेकर दीपमाला के घर पहुंची तो युवक का हुलिया बदला हुआ था। हैरान दीपमाला ने उसे पहचानते हुए बताया कि जब वह माला लेने आया था तो अच्छे कपड़े पहने था। अब पुलिस ने पकड़ा तो फटे-पुराने कपड़ों में है। आरोप लगाया कि युवक खुद को बचाने के लिए फटे कपड़े पहनकर घूम रहा है और पागल होने का ड्रामा कर रहा है।
विज्ञापन

पास के मंदिर में करता है काम
मूल रूप से बिहार निवासी आरोपी युवक ने बताया कि वह पास के ही मंदिर पर साफ-सफाई का काम करता है। पुलिस ने मंदिर के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो इसकी पुष्टि हुई। लोगों का दावा है कि आरोपी युवक दिमागी रूप से बीमार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद कार्रवाई
बच्चा चोरी के शोर पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जो दिमागी रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है। लोगों ने उसकी पुष्टि की है। जांच कराई जा रही है। -संजीव देशवाल, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed