{"_id":"5d99044f8ebc3e016f0b2f18","slug":"baba-tikait-s-death-anniversary-today-farmers-will-gather-on-the-commission-meerut-news-mrt4470352196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा टिकैत की पुण्य तिथि आज, कमिश्नरी पर इक्टठा होंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा टिकैत की पुण्य तिथि आज, कमिश्नरी पर इक्टठा होंगे किसान
विज्ञापन
बाबा टिकैत की पुण्यतिथि आज, कमिश्नरी पर जुटेंगे किसान
- किसानों की गोष्ठी में उठेगा गन्ना भुगतान का मुददा
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्व. चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रविवार को कमिश्नरी चौराहा स्थित चौ. चरण सिंह पार्क में भाकियू के किसान गोष्ठी करेंगे। गोष्ठी में जहां बाबा टिकैत को याद किया जाएगा वहीं किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा।
बाबा टिकैत बालियान खाप के चौधरी थे। किसानों की समस्या उठाते हुए वह पूरे देश के किसानों के नेता बन गए। उन्होंने किसानों के हक के लिए आवाज उठाते हुए कई आंदोलन किए। जिनके सामने उप्र ही नहीं बल्कि केन्द्र की सरकारों को भी झुकना पड़ा। हरे और सफेद रंग की टोपी किसान यूनियन की पहचान रही। चाहे किसानों की बिजली की समस्या हो या फिर भूमि अधिग्रहण और गन्ना भुगतान की समस्या। सभी को लेकर वह पूरे देश के किसानों का नेतृत्व करते थे। उनकी एक आवाज पर पूरे देश का किसान एक मंच पर होता था। मेरठ कमिश्नरी पर भी उनका कई दिन तक धरना चला था। उनके द्वारा किसान आंदोलन की घोषणा होते ही जहां सरकारी मशीनरी को पसीना छूटता था, वहीं किसानों को उनकी मांग पूरी होने की उम्मीद जगती थी।
भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि आज रविवार को कमिश्नरी चौराहा पार्क में बाबा टिकैत की पुण्यतिथि है। इस दौरान कमिश्नरी पार्क में किसान गोष्ठी होगी। जिसमें किसानों के बकाया गन्ना भुगातन, बिजली की बढ़ी दरें आदि पर मंथन होगा। इस दौरान संगठन मंत्री संजय दौरालिया, जिला महासचिव सतवीर जंगेठी, भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी भी मौजूद रहेंगे।