फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baarish ne aasaan ki kaavar ki raah

बारिश ने आसान की कांवड़ की राह 

Sat, 04 Aug 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
baarish ne aasaan ki kaavar ki raah
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 वेस्ट यूपी में जुलाई माह के आखिरी सप्ताह में हुई भारी बारिश ने किसानों को काफी राहत दी। उनको फसलों की सिंचाई के काम से काफी राहत मिल गई। इसका फायदा उठाते हुए किसानों और ग्रामीण युवाओं ने कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार से करोड़ों की संख्या में कांवड़िये जल उठाते हैं। यूपी के अलावा, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश से भी लाखों लोग पहुंचते हैं। एक दिन में करीब 40 से 60 किमी की पैदल यात्रा कर कांवड़िये हरिद्वार पहुंचते हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान के अलावा पीलीभीत, आगरा, अलीगढ़, झांसी और अन्य दूर के जिलों के कांवड़ियों का कई दिन पहले ही आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


देहात से ज्यादा जाते हैं शिवभक्त
मेरठ के करनावल, पबला, अम्हेड़ा, सलारपुर, पथौली, करनावल, मसूरी, रोहटा, सैनी, डालमपुर, चिंदौड़ी, दौराला, भैंसा, भामौरी, सलावा, कपसाड़, सकौती समेत अन्य गांवों से भारी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पबला निवासी रोहित ने बताया कि 26 व 27 जुुलाई को हुई भारी बारिश से गन्ने की फसल की सिंचाई नहीं करनी पड़ी। धान की अधिकांश रोपाई भी जुलाई तक पूरी हो चुकी है। इसलिए पूरी टीम के साथ कांवड़ लाने की तैयारी की है। चिंदौड़ी निवासी संदीप, पथौली निवासी वरुण सांगवान, भदौड़ा से सुबोध, दौराला निवासी संजय ने बताया अच्छी बारिश ने किसानों को काम से फुर्सत दे दी है। ऐसे में गांव के नौजवान कांवड़ लाने के लिए कूच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में शिवरात्रि से फुर्सत
शिवभक्तों का कहना है कि देहात में फसल की देखरेख का काम ही मुख्य है। यदि शिवरात्रि 20 जुलाई तक पड़ती है तो उस समय धान की रोपाई का काम प्रभावित होता है। लेकिन इस बार शिवरात्रि 9 अगस्त की है। ऐसे में धान की रोपाई का काम हो चुका है। शिवभक्तों के अब फुरसत ही फुरसत है।


कांवड़ सजावट में लगता है समय
सजावट की कांवड़ पूरी टीम के साथ आती है। इसमें चार-चार शिवभक्त कांवड़ लेकर चलते हैं। सजावट की कांवड़ में एक दिन में औसतन 30 किमी ही दूरी तय हो पाती है। हरिद्वार में कई दिन शिवभक्त भ्रमण करते हैं, उसके बाद कांवड़ उठाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed