{"_id":"5ab153714f1c1b91778b6897","slug":"baaraah-singha-ka-parivaar-dekhene-lagi-bheer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहसिंगा का परिवार देखने को लगी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहसिंगा का परिवार देखने को लगी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड क्षेत्र में मंगलवार शाम रेलवे लाइन के बराबर में बारहसिंगा का परिवार देखकर यहां से आने-जाने वालों की भीड़ लग गई। लोग मोबाइल से उनकी वीडियो बनाने लग गए। घंटों तक दोनों बारहसिंगा रेलवे लाइन के किनारे ही घूमते रहे।
रेलवे रोड थाना क्षेत्र में सिटी स्टेशन जाने वाली रोड पर दो माह से बारहसिंगा का परिवार देखने को मिल रहा है। सबसे पहले इसकी सूचना रेलवे रोड थाने के दरोगा ने वन विभाग को दी थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने कई दिन तक बारहसिंगा की तलाश की, लेकिन नजर नहीं आए। वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों ने बताया था कि बारहसिंगा बेहद नाजुक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे में पकड़े जाने पर उनकी मृत्यु तक हो सकती है। इसके चलते वाइल्ड लाइफ की टीम ने उनको पकड़ने का प्रयास नहीं किया था। अफसरों ने बताया कि था कि जहां पर बारहसिंगा देखे जा रहे हैं वहां दलदली जमीन है। ऐसे जमीन को बारहसिंगा पसंद करते हैं। मंगलवार शाम को फिर से दोनों बारहसिंगा रेलवे लाइन के किनारे घूमते देखे गए।