फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BA student suicide: eighteen years old Hina shot herself with a gun in Meerut

छात्रा ने की आत्महत्या: कमरे में सोने गई हिना ने तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान, सुबह बेड पर मिला शव

Mon, 01 Jul 2024 05:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jul 2024 05:39 PM IST
सार

मेरठ के फलावदा में  छात्रा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह रविवार रात को कमरे में सोने गई और फिर तमंचे से खुद को गोली मार ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
BA student suicide: eighteen years old Hina shot herself with a gun in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र के गांव महलका में छात्रा (18) हिना पुत्री रहीसुद्दीन ने देर रात कमरे का दरवाजा बंद करके सिर में तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा न खोलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


फलावदा निवासी रहीसुद्दीन के चार बच्चे दानिश, हिना, सालिब और साहिल हैं। बताया गया कि घटना के समय पिता रहीसुद्दीन कमरे से बाहर आंगन में अपने दो छोटे बच्चों सालिब व साहिल के साथ सोए हुए थे। पत्नी पड़ोस के गांव नगली गई हुई थी। वहीं बड़ा बेटा दिल्ली में था।

विज्ञापन

रविवार रात को हिना अपने कमरे में सोने के लिए गई थी और तमंचे से गोली मारकर हत्या कर ली। सुबह के वक्त परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी। कई आवाज लगाने पर भी हिना बाहर नहीं आई तो पिता को अनहोनी की आशंका हुई। पिता ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार काम्बोज, सीओ मवाना घटनास्थल पहुंच गए दरवाजे को तोड़कर देखा तो बेड पर हिना का सिर में गोली लगा शव बेड पर पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें: पत्नी की लाश के किए चार टुकड़े: अरबाज के घर पर लटका ताला, आखिर काैन थी चाहत? कई सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस

शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर 12 बोर का तमंचा भी पड़ा हुआ था। घटना के संबंध में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक हिना अपने तीन भाइयों में इकलौती बहन थी। बड़ा भाई दानिश दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। पिता रहीसुद्दीन बढ़ई का काम करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed