{"_id":"5f6f9c708ebc3ea36075728c","slug":"b-ed-examination-centers-of-38-colleges-changed-city-news-mrt503272168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की परीक्षा : 38 कॉलेजों के केंद्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की परीक्षा : 38 कॉलेजों के केंद्र बदले
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में छह अक्तूबर से शुरू होने वाली बीएड की परीक्षाओं के लिए 38 कॉलेजों के केंद्र बदले गए हैं। नए केंद्रों की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। छात्र-छात्राएं वेबसाइट से अपने केंद्रों की सूची देख सकते हैं। एडमिट कार्ड 30 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
सीसीएसयू के परिक्षेत्र में मेरठ-सहारनपुर मंडल में बीएड कॉलेजों की संख्या चार सौ के करीब है। बीएड द्वितीय वर्ष में छात्र-छात्राओं की संख्या 30 हजार है। बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं छह अक्तूबर से शुरू होनी हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण ने बताया कि 38 कॉलेजों के केंद्रों को बदला गया है। परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ नोडल केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। विवि ने निर्देश दिए हैं कि सभी कॉलेज 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक बीएड की इंटरनल परीक्षा के नंबर पोर्टल पर अपलोड कर दें। वहीं जिन छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा नहीं आया है, विवि उन्हें पहले ही परीक्षा में बैठने के निर्देश दे चुका है। अब विवि ने कहा है कि अगर परीक्षा समाप्त होने के दस दिन के अंदर फीस जमा नहीं की गई तो ऐसे छात्रों का रिजल्ट रोक दिया जाएगा।
हाजिरी की जानकारी भेजने में लापरवाही
सीसीएसयू की वार्षिक-सेमेस्टर प्रणाली की परीक्षाओं में कुछ केंद्रों से तो रोजाना परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी भेजी जा रही है, लेकिन बहुत से कॉलेज इसमें लापरवाही कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि कॉलेजों को स्पष्ट कहा गया है कि जो प्रारूप दिया गया है, उसके हिसाब से पूरी जानकारी भेजें।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन में तीन दिन बचे
सीसीएसयू कैंपस औैर कॉलेजों में स्नातक के 41 कोर्सों में एडमिशन को अब तक 141288 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। कॉलेजों में करीब एक लाख 60 हजार के करीब सीटें हैं और इस बार 12वीं में सीसीएसयू के परिक्षेत्र में दो लाख 30 हजार छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। इसके बावजूद भी रजिस्ट्रेशन बहुत कम हुए हैं। सरकारी कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम और बीएससी एजी में तो ठीक रजिस्ट्रेशन हुए हैं, लेकिन सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की स्थिति बहुत खराब है।
एनएएस कॉलेज भी करेगा ऑनलाइन एडमिशन
एनएएस कॉलेज भी एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहा है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। 28 सितंबर को इस संबंध में प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश ने प्रेस कांफ्रेंस में पूरी जानकारी देंगे।
कैंपस के 19 कोर्सों में प्रोन्नति का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू कैंपस में संचालित 19 कोर्सों का प्रोन्नति का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया है। इनमें एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, उर्दू, राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी, समाज शास्त्र द्वितीय सेमेस्टर शामिल है। इसके अलावा एमएससी बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, स्टेटिक्स, गणित, जूलॉजी, टॉक्सीलॉजी, माइक्रोबायलॉजी द्वितीय सेमेस्टर एवं एमएससी एजी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, पैथोलॉजी, एंटोमोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर एवं एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर सीबीसीएस कोर्स शामिल हैं। रविवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देख जा सकता है।
मेडिकल कोर्सों की परीक्षाएं 12 से
सीसीएसयू से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस, बीएएमएस, एमडी-एमएस आयुर्वेद, बीयूएमएस, एमडी-एमएस यूनानी कोर्सों की परीक्षाएं 12 अक्तूबर से होंगी। छात्र-छात्राएं पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट से देख सकते हैं।