{"_id":"61a92e42296103053c67dc07","slug":"azam-khan-captured-the-madrassa-of-rampur-dr-iftekhar-meerut-news-mrt5673341125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के मदरसे पर आजम खां का कब्जा : डॉ. इफ्तेखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के मदरसे पर आजम खां का कब्जा : डॉ. इफ्तेखार
विज्ञापन

मेरठ पहुंचे मदरसा बोर्ड के चेयरमैन बोले, दर्ज कराएंगे रिपोर्ट
गुदड़ी बाजार और जानी में मदरसों का निरीक्षण किया, आधुनिक बनाने के लिए मांगे सुझाव
मेरठ। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने कहा कि रामपुर के मदरसे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां का कब्जा है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने जानी स्थित मदरसा तालीमुल कुरान और गुदड़ी बाजार में मदरसा इस्लामी अरबी अंदरकोट का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई में आ रही समस्या जानी व मदरसों को आधुनिक बनाने के सुझाव मांगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि बुधवार को वे रामपुर दौरे पर थे, जहां एक पुराने मदरसे पर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां का कब्जा है। उस मदरसे में मरहूम जौहर अली शिक्षक थे। आजम खां उनके नाम पर दुकान चला रहे हैं, विवि भी उनके नाम पर बनवाया। लेकिन मदरसे में अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मामले में एफआईआर भी दर्ज कराएंगे।
तीन हजार मदरसे सिर्फ कागजों में थे
डॉ. इफ्तेखार ने कहा कि प्रदेश में पोर्टल पर जानकारी मांगी गई तो करीब तीन हजार मदरसे सिर्फ कागजों में मिले। प्रदेश में 560 मदरसे संचालित हैं, जिनमें मान्यता प्राप्त व एडेड मदरसे शामिल हैं। मदरसों को हाईटेक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि मुसलमान के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कंप्यूटर हो।
विज्ञापन
मदरसों में परीक्षा व परिणाम का समय निर्धारित हो
डॉ. इफ्तेखार ने जिले के कई मदरसा संचालक, प्रबंधक व शिक्षकों के साथ बैठक की। मदरसा इस्लामी अरबी के प्रधानाचार्य मौलाना शम्स कादरी ने मदरसा बोर्ड परीक्षा व परिणाम समय से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिणाम देरी से आने पर छात्रों के एक साल का नुकसान होता है। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मेरठ मंडल उपनिदेशक मौ. तारिक, मनसबिया से बाकिर जैदी, दारुल उलूम के प्रधानाचार्य मौ. रिजवान, शिक्षक मौलाना सलमान, शिक्षक एसोसिएशन के सचिव मौलाना फुरकान आदि मौजूद रहे।