फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   azad road is facing slavery of pits

गड्ढों की गुलामी झेल रही है आजाद रोड

Mon, 05 Oct 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
azad road is facing slavery of pits
मेरठ। शहरवासियों को नगर निगम और जल निगम की लापरवाही और मनमानियों का दंश झेलना पड़ रहा है। गोला कुआं को हापुड़ रोड और नौचंदी मैदान से जोड़ने वाली आजाद रोड गड्ढों की गुलामी झेल रही है। करीब 500 मीटर लंबी इस रोड का कोई हिस्सा ऐसा नहीं जहां से टूटा न हो।
विज्ञापन

जल निगम ने सीवर लाइन डालकर सड़क की मरम्मत तो कर दी थी परंतु एक बरसात में ही यह फिर से टूट गई। लोगों का कहना है कि दो साल से टूटी सड़क और उड़ती धूल से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके हैं परंतु समाधान नहीं हो रहा है। यहां तक कि पेयजल लाइन के बॉक्स भी खुला छोड़ दिए हैं। सड़क के गड्ढों और कंकरीट के चलते आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्या बोले लोग
दो साल से झेल रहे टूटी सड़क का दंश
आजाद रोड का दो साल से बुरा हाल है। पिछले साल जल निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए इसे तोड़ दिया था। महीनों बाद सड़क की मरम्मत की थी। अब बरसात मेें यह फिर टूट गई है।-जितेंद्र, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर की सड़कों का बुरा हाल
पूरे शहर की सड़कों का बुरा हाल है। टूटी सड़क के चलते न केवल दुर्घटनाएं होती हैं बल्कि जाम भी लगता है। नगर निगम को सड़कों की सुध लेनी चाहिए।-विश्वनाथ, राहगीर
टैक्स लेकर भी सुविधा नहीं देता नगर निगम
नगर निगम लोगों से तमाम तरह के कर वसूलता है। इसलिए उसे सड़कों की मरम्मत समय से करनी चाहिए। यह सड़क पिछले दो साल से जर्जर है। गड्ढों की वजह से ई-रिक्शा पलटते रहते हैं। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं देेते हैं।-शिखा, छात्रा
अधिकारी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे
शहर की टूटी सड़कों ने लोगों को हलाकान कर दिया है। ऐसी कोई सड़क नहीं है जो गड्ढा मुक्त हो। किसी भी विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।-सुनीता, राहगीर

ये बोले अधिकारी
शहर की टूटी सड़कों का एक सप्ताह में सर्वे कराकर एस्टीमेट तैयार कराए जाएंगे। बरसात के चलते सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। अब जल्द ही इस पर काम कराया जाएगा।-यशवंत कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण विभाग
सड़क मीटर
-गोला कुआं से नौचंदी मैदान तक सड़क की लंबाई करीब 500 मीटर
- दो साल पहले हुआ सड़क का निर्माण
- सीवर लाइन के लिए तोड़ी गई थी सड़क, लाइन डालने के बाद की थी मरम्मत
- एक बरसात भी नहीं झेल पाई सड़क, फिर टूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed