फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ayodhya case was Decision based on faith says Former Governor Aziz Qureshi in Meerut

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का भाजपा पर निशाना, कहा-‘अयोध्या मामले में आस्था के आधार पर हुआ फैसला’

Sat, 23 Nov 2019 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Nov 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya case was Decision based on faith says Former Governor Aziz Qureshi in Meerut
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने कहा कि अयोध्या प्रकरण में राजीव गांधी ने कोर्ट के फैसले के एक घंटे के भीतर ताला खुलवा दिया था, लेकिन कभी राजनीति नहीं की। सुप्रीमकोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा इसका श्रेय लेने में जुट गई है। हालांकि उन्होंने फैसला आने के बाद देश व उप्र में शांति कायम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी किया। पूर्व राज्यपाल शुक्रवार को मेरठ में थे।
विज्ञापन


नौचंदी क्षेत्र के रामबाग कॉलोनी स्थित मो. बाकर जैदी के आवास पर डॉ. अजीज कुरैशी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए सुप्रीमकोर्ट के फैसलों में दखल देने का आरोप लगाया। कहा कि आज देश की सर्वोच्च अदालत पर लोग सवाल उठाने लगे हैं, जो वर्तमान सरकार के लिये शर्मनाक बात है। देश में तानाशाही चल रही है। 
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण में सुप्रीमकोर्ट ने जो फैसला दिया वो तथ्यों के आधार पर नहीं, बल्कि आस्था के आधार पर दिया। मुस्लिमों का अगर कोई हक वहां नहीं है तो 5 एकड़ भूमि मस्जिद को क्यों देने की घोषणा की गई? मुस्लिम पक्षकारों को जमीन मंदिर के लिए दान कर देनी चाहिये।

उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटने का समर्थन किया। बीएचयू में मुस्लिम प्रोफेसर के संस्कृत पढ़ाने को लेकर उपजे विवाद का डा. कुरैशी ने विरोध किया। भाजपा को उप्र में हराने के लिए 2022 विधानसभा चुनाव में सभी विरोधी पार्टियों को साथ लड़ना होगा। 

भगवान को भी आना पड़ेगा 
डॉ. कुरैशी ने कहा कि देश में जिस तरह सरकारी संस्थानों का निजीकरण हो रहा है, आर्थिक संकट आना लाजिमी है। कई सरकारी और गैर सरकारी कंपनियों पर ताला लटक गया है। जबकि पूंजीपतियों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसमें राफेल भी शामिल है।

कहा कि भाजपा सरकार रही तो देश ऐसी स्थिति में पहुंचने वाला है, जहां भगवान को भी रोटी के रूप में आना होगा। तभी जनता स्वीकार करेगी। इस दौरान मौ. बाकर जैदी, एडवोकेट अनवार हुसैन, शब्बीर हुुसैन, एडवोकेट फजल हसनैन जैदी, सगीर जैदी, डा. रिहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed