फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awareness rally held in Sardhana on Voters' Day

मतदाता दिवस पर सरधना में निकाली जागरूकता रैली

Sun, 26 Jan 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally held in Sardhana on Voters' Day
मतदाता दिवस पर सरधना में निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

सरधना। नगर में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर केके पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने छात्रों को मतदान का महत्व बताया। साथ ही स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका व विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। एक सप्ताह तक चले जागरूकता अभियान में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया। नगर के श्री रामलीला मैदान में भी कार्यक्रम हुआ। नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एसडीएम ने कहा कि मतदान करना देश के हर नागरिक का अधिकार है। शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता संबंधित गीत पेश किए। बच्चों ने नाटिका व सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इससे पूर्व संत चार्ल्स, नवोदय, संत जोजफ, सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, कैलाश चंद जैन गर्ल्स इंटर

कॉलेज आदि विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय प्रबंधक सुशील कुमार, जितेंद्र पांचाल, नीरज जैन, फैयाज अहमद, पंकज जैन, सूर्यदेव त्यागी, मनोज शर्मा, सिस्टर क्रिस्टीना, डा. अंजलि मित्तल, विनोद जैन, ललित गुप्ता, वीरेंद्र चौधरी, सचिन आदि मौजूद रहे। वहीं, संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में भी मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। प्रतियोगिता भी हुई। छात्राओं ने मतदान करने की शपथ ग्रहण की। नगर पालिका में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर चेयरपर्सन शबीला अंसारी, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, पालिका लिपिक विपिन शर्मा व अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed