फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Awareness is important, do not make distance from leprosy

जागरूकता जरूरी, कुष्ठ रोगी से न बनाएं दूरी

Sat, 30 Jan 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Awareness is important, do not make distance from leprosy
मेरठ।
विज्ञापन

कुष्ठ रोग को लेकर फैले अंधविश्वास से दूर रहें। यह एक बीमारी है, जिसका इलाज संभव है। इस बीमारी को दूर करने के लिए मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) दवा निशुल्क उपलब्ध है। कुष्ठ रोग के बनने में (इंक्यूबेशन अवधि) कुछ हफ्तों से 20 साल या उससे अधिक होती है। बीमारी की औसत अवधि पांच से सात साल होती है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 30 जनवरी को कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।
30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम 'कुष्ठ के विरुद्ध, आखिरी युद्ध' निर्धारित की गई है। पखवाड़े के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि कुष्ठ लाइलाज नहीं है। गांवों, विद्यालयों और धार्मिक संस्थाओं में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

कुष्ठ रोग बैक्टीरिया (मायकोबैक्टीरियम लेप्रे) के कारण होता है। यह ग्रसित व्यक्ति द्वारा जीवाणु से फैलता है। पीड़ित व्यक्ति के खांसने, थूकने एवं छींकने से यह दूसरे की नाक व मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कुष्ठ रोगियों का हाल, साल दर साल
वर्ष मरीज पुरुष महिला बच्चे
2016-17 293 178 98 17
2017-18 225 139 81 05
2018-19 212 119 88 05
2019-20 235 157 76 02
2020-21 206 89 113 04
---
कुष्ठ रोग के लक्षण
- हल्के रंग या तांबई रंग के दाग-धब्बे हो सकते हैं
- त्वचा के दाग-धब्बों में सुन्नपन, हाथ या पैरों में अस्थिरता या झुनझुनी
- हाथ, पैर या पलकों की कमजोरी, नसों में दर्द
- चेहरे या आंखों में सूजन या लालिमा
- हाथों या पैरों पर घाव या जलन
घर-घर जाकर करेंगे जागरूक
शहरी एवं देहात क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करेंगी। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करेंगी। - डा. केसी तिवारी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed